समाजवादियों ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन
जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने महिलाओं को भेंट किए शाॅल व कार्डिगन*

*समाजवादियों ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन*
===================
*जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने महिलाओं को भेंट किए शाॅल व कार्डिगन*
====================
*जिला ब्यूरो मोहित यादव (लव)*
===================
एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व मैनपुरी की नव निर्वाचित सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आज जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों से आईं सैकडों गरीब परिवार की महिलाओं को गर्म शाॅल और कार्डिगन भेंट किए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि श्रीमती डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण के साथ साथ महिला स्वाभिमान की भी प्रतीक हैं। वरिष्ठ सपा नेता इं, नूर मौहम्मद ख़ान ने कहा कि श्रीमती डिंपल यादव प्रदेश मे महिलाओं की बुलंद आवाज बनकर उभरी हैं।
जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने डिंपल यादव को प्रदेश की महिलाओं के लिए काम करने वाली एक कुशल नेता बताया। कार्यक्रम मे एस सी /एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह कश्यप जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव आलोक यादव एडवोकेट सतेन्द्र यादव बन्टी बाबा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजीव यादव अमृतपुर सचिन यादव भूपेंद्र सिंह नेता जी फईमुद्दीन वारसी
जितेंद्र यादव अक्षय यादव युवी अविनाश यादव ( जीतू ) प्रशांत यादव भीमराव प्रेमचंद पहलवान अवधेश यादव शाह फैशल वारसी विजय कुमार जाटव देवेंद्र सिंह जाटव दिलीप शाक्य ग्रीस शाक्य दीपक राज यादव आकाश यादव अनूप यादव नीटू यादव सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे।