समाजवादी पार्टी ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
समाजवादी पार्टी ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

*समाजवादी पार्टी ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती*
====================
*जिला ब्यूरो मोहित यादव लव*
=================
*रंजीत सिंह यादव ने ऊनी बस्त्र भेंट कर महिलाओं का किया सम्मान*
एटा/ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के अरूणा नगर स्थित आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आई सैकडों महिलाओं को ऊनी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलित शोषित पीड़ित वंचित समाज के साथ साथ गरीब मजदूर किसानों के नेता थे। उन्होने अपने शासन काल मे बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया।
सपा नेता इं, नूर मौहम्मद ख़ान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा करते करते जननायक के रूप मे प्रसिद्ध हुए। सपा नेता जहीर अहमद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पहला चुनाव 1952 मे जीता तब से उन्होने लगातार जीत दर्ज की वह एक बार उप मुख्यमंत्री और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सागर विमलेश यादव ( बबलू भईया ) बंटी बाबा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव राजीव यादव अमृतपुर अविनाश यादव ( जीतू ) फईमुद्दीन वारसी बबलू खान सतेन्द्र यादव प्रेमचंद पहलवान प्रशांत यादव मुरकटी अवधेश यादव धुआई डी के यादव नगला खिल्ली अक्षय यादव युवी शिवराज सिंह कश्यप अनंत सविता जैनुल आब्दीन वारसी दिलीप शाक्य गिरीश शाक्य रंजीत कुमार शर्मा दीपक राज यादव आर्यन यादव शिवम यादव भूपेंद्र सिंह नेताजी बबलू पठान सुनील यादव सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे।