स्पेक्टर बा उप निरीक्षकों का हुआ गैर जनपदीय तबादला
फर्रुखाबाद 24webnews पुलिस महकमे में जनपद में बड़ा फेरबदल हुआ है। दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी तथा 26 उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सभी पुलिस कर्मी ईद के बाद रिलीव किये जाएंगे। इतने ही पुलिस कर्मचारियों की जनपद में पोस्टिंग होगी।
एडीजी जोन भानु भास्कर ने कायमगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा और राम लक्ष्मण सिंह यादव का झांसी रेंज में तबादला किया है।
जिले में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, द्वारिका प्रसाद,प्रवीन कुमार,उमेश सिंह, उमाकांत अवस्थी, इंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रसाद अवस्थी, अशोक कुमार त्रिपाठी, अखिलेश चंद्र, ज्ञानेंद्र प्रकाश, राजीव कुमार, सहदेव सिंह, नागेश सिंह, सुरजीत सिंह, अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह दिग्विजय सिंह, शिव प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, आनंद कुमार तिवारी, कश्मीर सिंह, अनिल बाबू, सुनील कुमार दुबे, सुरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह का स्थानान्तरण भी झांसी रेंज में हुआ है।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने अभी तक किसी को कार्यमुक्त नहीं किया है। ईद के बाद अन्य जनपदों से उप निरीक्षकों की आमद होने के बाद ही दोनों इंस्पेक्टरों व उप निरीक्षकों को रिलीव किया जाएगा