हर्ष फायरिंग में दो बच्चे हुए घायल

कंपिल फर्रुखाबाद 24webnews:- गांव में आयी बारात में प्रधान पति के द्वारा पिस्टल से हर्ष फायिरंग कर दी| जिससे दो मासूम बालक घायल हो गये| जिन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया|
थाना कंपिल के ग्राम सिकंदरपुर खास निवासी पप्पू पुत्र मथुरा की पुत्री सोनी की बीती रात बारात आयी थी
द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान ग्राम प्रधान पति सत्यपाल सिंह राजपूत ने अपनी पिस्टल से 2 फायर हवाई किये, तीसरा फायर मिस हो गया। मिस हो जाने के बाद जब पिस्टल नीचे को की तभी वह तीसरा फायर भी हो गया। जिससे द्वारचार की रस्म देखने आये गाँव के 10 वर्षीय अनुराग पुत्र राजीव कश्यप व 8 वर्षीय प्रियांशु पुत्र शंभू बाथम के कोख में जाकर फंस गयी| जिससे दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। कायमगंज सीएससी ले गये|सूचना पर सीओ सोहराब आलम दलबल के साथ सीएचसी पंहुचे और पूंछतांछ की। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को लोहिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ग्राम प्रधान मौके से खिसक गया। उनकी हालत बिगड़ गयी और अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस नें प्रधान पति की पिस्टल कब्जे में ले ली है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम नें बताया की आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी है। पिस्टल पुलिस के कब्जे में है। अवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।