हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
फरुर्खाबाद24webnews :-शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर निवासी नन्हे दीक्षित के पुत्र रमन का विवाद सिकन्दरपुर छिबरामऊ से तय हुआ है। शनिवार देर शाम बढ़पुर के एक होटल में सगाई कार्यक्रम मच रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग से 32 वर्षीय शिवम के गोली जाँघ में लग गयी।उसे गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला अस्पताल पंहुचे और पूंछतांछ की। घायल ने पुलिस को बताया की उसकी बाइक लाल दरवाजे पर गिर गयी जिससे उसके चोट लग गयी। गोली लगनें की बात से घायल शिवम नें इंकार किया। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया की प्रारम्भिक जाँच में गोली ही प्रतीत हो रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आग्रिम कार्यवाही की जायेगी।