मध्य प्रदेश
हलीकॉप्टर से दो दूल्हे अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए भरी उड़ान

भोपाल राजधानी भोपाल में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां हलीकॉप्टर से मंडलोई परिवार के दो दूल्हे अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए उड़ान भरी। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दूल्हे के पिता ने अपने ‘बेटों’ के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाया था।दरअसल, राजधानी भोपाल के कुराना गांव के सुमेर सिंह मंडलोई और गजराज सिंह मंडलोई क्षेत्र के बड़े किसान हैं, उनके बेटे हेम सिंह मंडलोई और यशपाल सिंह की शादी शुजालपुर के दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा और महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ तय हुई है।