
फर्रुखाबाद 24webnews:- आज दि 12/8/2022 को देश के आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारत के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर होमगार्ड्स विभाग फतेहगढ़ द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन डी एन सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स फतेहगढ़ के नेतृत्व में जिले स्तर पर किया गया। तिरंगा मार्च का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्री अशोक कुमार मीना द्वारा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय से फ्लैग ऑफ करके किया गया। तिरंगा मार्च तिर्वा कालोनी से फायर स्टेशन, डीएम/एसपी आवास ,कलेक्ट्रेट होते हुए देश के लिए शहीद कौशलेंद्र सिंह राठौर को माल्यार्पण करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पर भारी संख्या में होमगार्ड्स जवानों के साथ पहुंची। जहां जिला अधिकारी महोदय श्री संजय कुमार सिंह ने उपस्थित होमगार्ड्स जवानों व आम जनमानस को संबोधित कर तिरंगा मार्च को संपन्न किया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह,श्री सुभाष यादव वैत पीसी, श्री अजय व राजेश बी ओ,तथा विभिन्न कम्पनी अधिकारी दुष्यंत,आत्माराम आदि उपस्थित थे।
Pankaj