एटा में दिनदहाड़े भीषण हत्याकांड चार लोगों की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या
दिन दोपहर सरेआम चार हत्याएं होने से एटा शहर में भारी दहशत
एटा:- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मोहल्ला सुनहरी नगर नगला प्रेमी में अज्ञात हमलावरों ने दिन दोपहर घर में घुसकर चार लोगों को निर्मम तरीका से ईंटों से कुचल – कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। म्रतको में वयोंवृद्ध डा. गंगा सिंह शाक्य जो कि कैंसर रोग से पीड़ित थे तथा उनकी पत्नी व पुत्रवधू और नातिन को बेरहमी से ईंट पत्थरों से हमला करके मार दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दोपहर 1:00 बजे के लगभग मृतकों का बेटा कमल सिंह मेडिकल स्टोर से खाना खाने के लिए घर आया था उस समय उसके माता-पिता पत्नी तथा बेटी सब कुछ लोग लोग ठीक-ठाक थे,और 1: 30 के करीब घर से खाना खाकर वापस मेडिकल स्टोर पर चला गया। बाद में उसे अचानक सभी परिजनों की हत्या होने की सूचना मिली तो वह तत्काल भागकर घर जा पहुंचा वहां का माजरा देखा तो घबरा गया।
दिन दोपहर घटी इस घटना की जानकारी घनी आबादी होने के बावजूद भी किसी को कानों कान तक नहीं लग सकी,मृतकों का 8 वर्षीय नाती देवांश रतन शाक्य, सुनहरी नगर स्थित – कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 5 का छात्र है और वह दिन में दोपहर 2: 00 बजे के बाद स्कूल की छुट्टी होते ही वापस घर आया तो वह घर में अपने बाबा, दादी, मां, तथा बहन को मरी हुई स्थिति में देखकर घबरा गया और दहाड़े मारकर रोने चीखने लगा। और उसने घर से बाहर निकल कर यह बात पड़ोसियों को बताई।
पड़ोसियों की सूचना पर शिकोहाबाद रोड स्थित अपने लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर मौजूद मृतकों का बेटा कमल सिंह व बेटी लक्ष्मी दोनों मौजूद थे। वह भागे – भागे घर आए और सभी की लाशें देखकर दहाड़े मार कर रोने चिल्लाने लगे। अचानक घटी इस बडी घटना से चारों तरफ चीत्कार मच गया, तथा एटा शहर में भारी दहशत फैलगई।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी पहुंच गया। और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझा ली जाएगी। और हत्यारों को जेल भेज कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित