कासगंज :– उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कटरा राम सिंह पुरा निवासी 16 वर्षीय छात्र कपिल पुत्र सुभाष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कपिल शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गणित विषय की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने बलदेव बिहारी इंटर कॉलेज, नगला खंजी गया था। परीक्षा के दौरान करीब 10 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी शोक की लहर है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन शव को घर ले आए हैं।

More Stories
रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
होली से पहले वेतन भुगतान के दिए निर्देश, तीन मार्च को भी रहेगा अवकाश
दूसरे वनडे में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त