जिनके घर में महिलाएं नहीं वो महिलाओं की पीढ़ा नहीं समझ सकते:- सुलक्षणा सिंह
फर्रुखाबाद:- पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस की भारी किल्लत एवं मुसीबत का सामना कर रही महिलाओं के समर्थन में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी महिला सभा संगठन की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी महिला सभा ने सरकार के ढिलमुल रवैए और गैस की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में खाली सिलेंडर के साथ पहुंचकर प्रदर्शन कर वर्तमान सरकार की दिशाहीन नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान महिला सभा की पदाधिकारी मां बहनों ने ठानी है साइकिल की सरकार बनानी है। हे नरेंद्र दे सिलेंडर हे नरेंद्र दे सिलेंडर मां बहनों में ठानी है अपनी सरकार बनानी है मां बहनों ने ठानी है साइकिल सरकार बनानी है आदि नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती सुलक्षणा सिंह ने वर्तमान सरकार की दिशाहीन नीतियों पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार में बैठे हुए लोगों के घर में औरतें नहीं है इसलिए वह औरतों के दर्द को महसूस नहीं कर सकते। आज पर्दे में रहने वाली औरतें खाली गैस सिलेंडर के साथ गैस एजेंसियों के बाहर घंटों तपती धूप में सिलेंडर मिलने के इंतजार में खड़ी हैं। सरकार सिलेंडर की व्यवस्था करने की जगह हास्यास्पद तरीके से यह कह रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यह हम महिलाओं के लिए जले पर नमक छिड़कने के समान है सरकार की ऐसी दिशाहीन नीतियों की हम कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं।
इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष पूजा कठेरिया, लक्ष्मी राजपूत जिला महासचिव, नीलम चौहान जिला सचिव, रूबी यादव जिला सचिव, स्नेहलता जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट अनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष गीता, शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रीना राय आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।


More Stories
बिजली बिल से आज़ादी का सशक्त माध्यम बनी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ – जिलाधिकारी
डंपर ने तीन बाइक सवारों को रौंदा मौके पर हुई दर्दनक मौत
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया