पंचायत चुनाव से पहले गांवों में हथियारों का बढ़ा क्रेज, शस्त्र लाइसेंस के लिए 1332 आवेदन
यूपी पंचायत चुनाव नजदीक आते ही जिले के ग्रामीण इलाकों में हथियारों, खासतौर पर पिस्टल रखने का क्रेज तेजी से बढ़ गया है। पिछले तीन महीनों में ही शस्त्र विभाग के पास 1332 आवेदन पहुंचे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन सभी आवेदनों में पिस्टल के लाइसेंस की मांग की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा और सामाजिक रुतबे को लेकर लोग हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। शस्त्र विभाग सभी आवेदनों की गहन जांच कर रहा है और पुलिस सत्यापन के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

More Stories
जिनके घर में महिलाएं नहीं वो महिलाओं की पीढ़ा नहीं समझ सकते:- सुलक्षणा सिंह
बिजली बिल से आज़ादी का सशक्त माध्यम बनी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ – जिलाधिकारी
डंपर ने तीन बाइक सवारों को रौंदा मौके पर हुई दर्दनक मौत