मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, कल 22 फरवरी रविवार को विशेष अभियान दिवस, बूथों पर रहेंगे बीएलओ
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, नए मतदाता बनवाने और संशोधन का सुनहरा अवसर
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन हेतु 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित
एटा:- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत आयोग द्वारा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। उक्त विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी 2026 (रविवार) को समस्त बी०एल०ओ० अपने आवंटित बूथों पर प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 01:30 तक आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषण पत्र सहित) के साथ उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो, तो वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 (घोषणा-पत्र के साथ), निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने/ मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रति स्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 आवश्यक दस्तावेज के साथ तथा मतदाता सूची से मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं अनुपस्थित प्रविष्टिओं को हटाने हेतु फार्म-7 भरकर बी०एल०ओ० / ई०आर०ओ० के पास जमा कर सकता है अथवा आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in या ECINET mobile app के माध्यम से आनलाइन किया जा सकता है।
01 जनवरी, 2026 के अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति 01 अप्रैल, 2026, 01 जुलाई, 2026 व 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हों, तो वह भी अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 (घोषण पत्र के साथ) भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते हैं।

More Stories
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर एक्शन,रात में डीजे बजाने पर 12 मुकदमे दर्ज
डीएम की अध्यक्षता में सदर एटा तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
सीएम योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजे 460 करोड़