February 21, 2026

यूपी में शिक्षामित्रों की हो गई बल्ले बल्ले होली से पहले आया फैसला अब 18000 मिलेगा मानदेय

यूपी में शिक्षामित्रों की हो गई बल्ले बल्ले होली से पहले आया फैसला अब 18000 मिलेगा मानदेयशिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय, शिक्षा व कृषि क्षेत्र के लिए कई अहम फैसले

योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का 17 हजार रुपये प्रति माह किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा भी दी जाएगी। जहां कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय नहीं हैं, वहां नए विद्यालय खोले जाएंगे, जिसके लिए 580 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से अधिक पेटेंट फाइल किए गए हैं, जिनमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने विभिन्न मंडलों में नए विश्वविद्यालय स्थापित करने और निजी व विदेशी विश्वविद्यालयों को बढ़ावा देने की बात कही। डिजिटल एंटरप्रेन्योर योजना के तहत गांवों में 8 हजार डिजिटल उद्यमी तैयार किए जाएंगे, जिनमें 50% महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। कृषि निर्यात के लिए 100 करोड़ रुपये और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही 16 लाख किसानों को मुफ्त बिजली और सोलर पैनल देने की योजना भी घोषित की गई।