March 23, 2026

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शहतूत के पेड़ पर अमृत अवस्था में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शहतूत के पेड़ पर अमृत अवस्था में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस

एंकर: एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हतसारी बिल्सड मार्ग पर शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटका मिला है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो महिला का शव पेड़ पर लटका देखा। गांव के लोगों ने सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।मृत महिला की पहचान चांदनी पत्नी तपन उम्र 25 निवासी हतसारी के रूप में हुई हैं।सूचना के बाद थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है  ।

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के विल्सर मार्ग पर गांव निकलते ही एक समर्सिबल पर लगा हुआ है। शहतूत के पेड़ पर लगभग 25वर्षीय महिला का मृत अवस्था मे शव जब ग्रामीणों ने लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई फिलहाल घटना स्थल पर गांव बालों का तांता लगा हुआ । महिला के पिता मलखान सिंह निवासी नगला हर नगर जनपद मैनपुरी ने पहचान की है उन्होंने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उन्होंने हतसारी के रहने वाले एक युवक के साथ अपनी बेटी का हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह किया था।

मृत्यु विवाहिता के पिता मलखान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संधि का सुबह फोन गया था कि आपकी बेटी घर से निकल गई है पेड़ पर मैं मृत अवस्था में लटकी मिली है किसी भी तरीके का कोई विवाद नहीं है।तीन दिन पहले ही मैं घूमने आया था।