February 26, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष, निष्पक्ष जाँच की मांग की

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष, निष्पक्ष जाँच की मांग की

फर्रुखाबाद:- विगत दिनों कोतवाली कायमगंज के गाँव जिजपुरा निवासी महेंद्र जाटव की 21 वर्षीय पुत्री नीलम जानवरों के बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी जिसे लोहिया से सैफई पीजीआई और वहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि आज पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने ग्राम जिजपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, पीड़ित परिवार ने सपा जिलाध्यक्ष को बताया कि बेटी ने बताया है कि कोई नकाबपोश आया था जिसने उसके मुंह पर टेप लगाकर बोतल में लाए पेट्रोल को उसके ऊपर डाल दिया और आग के हवाले कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर कीमत पर उनके साथ हैं, प्रशासन से न्यायिक/निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भी इस प्रकरण से अवगत कराएंगे और न्याय दिलाने में मदद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष के गाँव पहुंचने की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए, क्षेत्राधिकारी कायमगंज से वार्ता के क्रम में जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की, और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
इस दौरान उनके साथ विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला सचिव रामविलास माथुर, जिला सचिव संतोष दिवाकर, विवेक मिश्रा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।