युवक की गला काटकर की हत्या बचाने आए मां बाप उनको भी मारी गोली


अमृतपुर फर्रुखाबाद 24webnews:- विवाद में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गयी| युवक के माँ-बाप बचाने के लिए आये तो उनको गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गये। घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दिनेश कुमार का गाँव के ही रामबाबू के साथ 5 डिसमिल भूमि के विवाद में न्यायालय में विवाद चल रहा था। जिसमे रामबाबू के पक्ष के गिरफ्तारी वारंट कोर्ट ने जारी किये थे। वारंट जारी होनें से आरोपी रामबाबू और उनके परिजन आक्रोशित हो गये। शनिवार को सुबह रामबाबू और उसके परिजन दिनेश के घर में दाखिल हुए उन्होंने दिनेश के पुत्र 23 वर्षीय पियूष को दबोच लिया। पहले उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर हाथ पैर बांध दिये। पियूष की बहन गुड़िया ने बताया की आरोपियों ने विवादित भूमि पर लाकर पहले पियूष के साथ मारपीट की उसके बाद उनका गला धारदार हथियार से काट व गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पियूष की मौके पर ही मौत हो गयी। बेटे को बचाने के लिए दौड़े दिनेश और उनकी पत्नी मीरादेवी के आरोपियों ने गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दोनों घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा गया। जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष अमृतपुर सुनील परीहार, थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम आदि मौके पर आ गये। आरोपी मौके से फरार हो गये । पुलिस नें छानबीन की। मृतक पियूष लेखपाल की परीक्षा पास कर चुका था। घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसर गया। घटना होनें के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप को जाँच दी गयी है। यदि कोई पुलिस कर्मी की लारवाही सामने होगी तो एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
