July 14, 2026

कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन. ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर

एटा जवाहर नवोदय विद्यालय, बिगौर के प्रधानाचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएँ 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें, वर्दी, खेलकूद एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से www.navodaya.gov.in⁠� तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/⁠� पर किए जा सकते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से पंजीकरण कराएं तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही जनपद के सभी विद्यालयों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इस जानकारी को पहुंचाकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र एवं मेधावी छात्र-छात्रा इस अवसर से वंचित न रह जाए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया एवं चयन परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, बिगौर से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा आवेदन एवं पंजीकरण संबंधी आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।