New Dilhi:आज दिनांक 07/02/2021, दिन रविवार को ज्ञान ज्योति बुद्ध विहार, जे-3, संगम विहार, नई दिल्ली-110080 के हाल में परमपूज्या
माता रमाबाई अंबेडकर जी के पावन जन्मदिवस के सुअवसर पर पैगाम सामाजिक संगठन के सम्मानित साथियों के साथ श्रद्धेय सीता राम शास्त्री जी,
निवर्तमान प्रधानाचार्य, श्रद्धेया आशा चन्द्रा जी, ए ए ओ, श्रद्धेय सन्दीप केशकर जी, जनरल मैनेजर एम टी एन एल, श्रद्धेय सुरेश कोहली जी, जनरल मैनेजर पावर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड, श्रद्धेय पंकज पवन जी, भारतीय जीवन बीमा निगम, आदि द्वारा कैडर दिया गया। जिसमें समाज में व्याप्त अन्धविश्वास और कुरीतियों से बचाने और सजग नागरिक बनने
की दिशा में उठाए गए सुझाव एवं उपाय बताए गए। तमाम महापुरुषों के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया गया। सभी सम्मानित उपासकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कैडर प्रोग्राम में हमारे सम्मानित अध्यक्ष श्रद्धेय मास्टर रामचन्द्र सिंह जी,महासचिव रामवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रद्धेय रविराज मौर्य जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रद्धेय श्रीपाल त्यागी जी, श्रद्धेय शिवशंकर गौतम जी, श्रद्धेय नैनसुख जी, श्रद्धेया प्रियदर्शिनी संघमित्रा गौतम जी, आदि उपासकों ने तहेदिल से भाग लिया। आप सभी का हमारी समस्त कार्यकारिणी तहेदिल से हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
सधन्यवाद।
सादर नमो बुद्धाय, नमो धम्माय, नमो संघाय, सब्बे सत्ता सुखी होन्तु, भवतु सब्ब मंगलम।
शुभाकांक्षी रामवीर सिंह, महासचिव, श्रद्धेय मास्टर रामचन्द्र सिंह जी अध्यक्ष, श्रद्धेय रविराज मौर्य जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य,
ज्ञान ज्योति बुद्ध विहार समिति रजि०, जे-3, संगम विहार, नई दिल्ली-110080।

Author: 24WebNews
24webnews