Farrukhabad: नवाबगंज के हुसैनपुर वांगर में आयोजित स्वर्गीय प्रमोद कुमार शाक्य जी(उत्तर प्रदेश जल निगम)की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में पहुँचने पर मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी)एवं मा. राम करन कश्यप
जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज पार्टी) का भव्य स्वागत किया बाबूसिंह कुशवाह का काफिला नवाबगंज चौराहा से होकर निकला तो अधिक भीड़ होने से जाम कि स्थिति पैदा हो गई। इतनी भारी संख्या बल को देख कर विरोधी लोगो के हौसले पस्त हो गये।
नवाबगंज चौराहा पर लगा जाम
मूर्ति अनावरण के पश्चात मा.राम करन कश्यप जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा समस्त शोषित-वंचितो को अपने हक अधिकारों के लिए संगठित होना पड़ेगा और मा.बाबू सिंह कुशवाहा जी ने सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय प्रमोद कुमार शाक्य जी को याद किया एवं सरकार की वर्तमान जनविरोधी नीतियों पर जनता को जागरूक करते हुए कहा कि यह कृषि के तीनों काले कानून कही से भी किसान भाइयों और ना ही देश की गरीब जनता के हक में नही है।
सरकार किसानो की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, इसे गंभीरता से लें और जल्द से जल्द कृषि के तीनों काले कानूनों को वापस लें।अमृतपुर विधानसभा सभा प्रभारी देवेंद्र सिंह शाक्य आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Author: 24WebNews
24webnews