Farrukhabad:चीते की दहसत से लोग घरों में दुबके ,वन विभाग में जल्दी पकड़ने का दिया भरोसा

Farrukhabad:शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीबलपुर में आजकल जंगली खूंखार जानवरों का आतंक बना हुआ है। जंगली खूंखार जानवर चीते की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शनिवार की सुबह शौचक्रिया के लिए ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। जहां अचानक चीते को देख लोगों की चीख निकल गई। शोर शराबा मचाने पर चीता मक्के के खेत में घुस गया और फरार हो गया। फिर भी घबराहट में लोगों ने दौड़कर खुद को एक कोठरी के अंदर बंद कर बचाया। वन विभाग के रेंजर अरुण कुमार तिवारी ने बताया पंजे के निशान का नमूना भेज दिया गया है। पंजे के निशान आदमखोर के प्रतीत हो रहे हैं। पिंजरा मंगाया जाएगा। जल्द से जल्द इस जंगली जानवर को पकडऩे की कोशिश की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही है। थाना क्षेत्र के गांव नीबलपुर के पास एक ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर जंगली जानवर के आने की सूचना के बाद दहशत में हैं और पलायन करने पर मजबूर है।