टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत की शुरुआत आक्रामक रही और बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए।भारत की ओर से अभिषेक शर्मा संजू सैमसन और इशान किशन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि पारी के बीच में एक ही ओवर में संजू सैमसन सूर्यकुमार यादव और इशान किशन के आउट होने से भारतीय टीम को थोड़ा झटका लगा। इस दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाज जिमी नीशम ने अहम विकेट लेकर अपनी टीम की मुकाबले में वापसी कराई।पारी के आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बना डाले। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया और टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रख दिया।न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। कोले मैककोन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया गया है जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है। अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।


More Stories
टी20 विश्व कप फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर
नम आंखों से दी शहीद को अन्तिम विदाई
संदिग्ध परिस्थितियों में जली युवती की उपचार के दौरान मौत