पिता और पुत्री हजारा नहर में कूदे पिलुआ पुलिस ने बचाई जानहजारा नहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे पिता पुत्री को थाना पिलुआ पुलिस की तत्परता ने बचाया
एटा जनपद में परिवारिक कलह से तंग आकर हजारा नहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे पिता पुत्री को थाना पिलुआ पुलिस की तत्परता के चलते सकुशल बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

घटनाक्रमनुसार– दिनांक 20.02.26 को समय करीब 21.00 बजे थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हजारा नहर में आत्महत्या करने के लिए कूद गए हैं। इस सूचना पर थाना पिलुआ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवारिक कलह से तंग आकर हजारा नहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे गिरीश कुमार पुत्र फौजदार सिंह निवासी हसनगढ़ थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 70 वर्ष व उनकी 20 वर्षीय पुत्री को आमजन के सहयोग से सकुशल बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना पिलुआ पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।

More Stories
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर एक्शन,रात में डीजे बजाने पर 12 मुकदमे दर्ज
मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, कल 22 फरवरी रविवार को विशेष अभियान दिवस, बूथों पर रहेंगे बीएलओ
डीएम की अध्यक्षता में सदर एटा तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस