नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी सुविधा आने वाली है। अब जरूरत पड़ने पर पीएफ खाते से पैसा निकालना और आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 से कर्मचारी भविष्य निधि (PF) की राशि यूपीआई के जरिए निकाली जा सकेगी। इससे करीब 8 करोड़ से ज्यादा पीएफ सदस्यों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, पीएफ खाताधारक भीम ऐप के माध्यम से पैसे निकाल सकेंगे। ऐप में दो तरह का बैलेंस दिखेगा—‘एलिजिबल बैलेंस’, जिसे तुरंत निकाला जा सकेगा और ‘मिनिमम बैलेंस’, जो कुल राशि का 25 प्रतिशत होगा और खाते में रखना अनिवार्य रहेगा। शुरुआत में प्रति ट्रांजेक्शन 25 हजार रुपये तक की निकासी की अनुमति होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। पीएफ से पैसे निकालने के लिए यूपीआई पिन अनिवार्य होगा। इस नई व्यवस्था से पीएफ निकासी की प्रक्रिया तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।

More Stories
जिनके घर में महिलाएं नहीं वो महिलाओं की पीढ़ा नहीं समझ सकते:- सुलक्षणा सिंह
बिजली बिल से आज़ादी का सशक्त माध्यम बनी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ – जिलाधिकारी
डंपर ने तीन बाइक सवारों को रौंदा मौके पर हुई दर्दनक मौत