February 3, 2026

विशेष अभियान के अंतर्गत आज जनपद में बूथ लेवल अधिकारी सायं 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद है

विशेष अभियान के अंतर्गत आज जनपद में बूथ लेवल अधिकारी सायं 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद है।

उनके पास बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और नाम कटे हुए वोटरों की सूची उपलब्ध है।

मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भी उपलब्ध है।

मतदाता अपने बूथ पर पहुंच कर अपनी वोटर लिस्ट में नाम और विवरण की जांच कर रहे हैं।

यदि नाम नहीं है, तो मतदाता फॉर्म 6 भर रहे हैं और यदि नाम है लेकिन विवरण गलत है, तो मतदाता फॉर्म 8 भर कर बूथ लेवल अधिकारी को दे रहे हैं।

आप भी अपने बूथों पर जाकर अपने और अपने परिवार के नाम को चेक कर संशोधित/पुनः बनवा सकते है

  • जिला निर्वाचन अधिकारी