विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना, सही समय पर जांच एवं उपचार की जानकारी देना तथा कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों के अनुभव साझा करना है। कार्यक्रम 04 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से ऑडिटोरियम, चौथी मंज़िल, शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल, आगरा रोड, अलीगढ़ में आयोजित होगा। आयोजन में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी और जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों से अपील की गई है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा समाचार प्रकाशन व कवरेज के माध्यम से इस जनहितकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

More Stories
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत घरेलू मैदान पर तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा