रफ्तार का कहर! रोडवेज बस पलटी, उड़कर अलग हुए आगे के दोनों टायर हिंदुस्तान लीवर के पास भीषण हादसा, 20 यात्रियों में चीख-पुकार
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री के समीप रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब बरेली डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस के आगे के दोनों टायर टूटकर सड़क पर अलग-अलग जा गिरे। पल भर में यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। दुर्घटना के समय बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार के चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई। हादसे में 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी मिस्टी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। क्षेत्राधिकार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा हैइस भीषण हादसे ने एक बार फिर रोडवेज बसों की रफ्तार, तकनीकी जांच और यात्री सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
UP में छह की माैत: जन्मदिन पर पिता की राह देखती बेटी, नाती का इंतजार करती अर्थी; मथुरा हादसे की दर्दनाक कहानी
यूपी में कब खुलेगा डॉग शेल्टर? आवारा कुत्तों पर लगाम के लिए कार्रवाई हुई तेज
मायावती ने “घूसखोर पंडित” फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, ब्राह्मण समुदाय के अपमान का लगाया आरोप