यूपी में कब खुलेगा डॉग शेल्टर? आवारा कुत्तों पर लगाम के लिए कार्रवाई हुई तेज
24webnews.com:- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बाद उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए डॉग शेल्टर होम और एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी जनपद मुख्यालयों और नगर निगमों में इन सेंटरों की स्थापना के लिए जमीन चिह्नीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति की कार्रवाई जारी है। प्रत्येक शेल्टर होम की लागत लगभग 470 से 531 लाख रुपये अनुमानित है, जिसमें पशु चिकित्सा सुविधाएं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशिक्षित स्टाफ शामिल हैं। प्रयागराज, लखनऊ, ललितपुर, हरदोई, बुलंदशहर और फतेहपुर में भूमि चिह्नित की जा चुकी है। शासन ने निर्देश दिया है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय, वैज्ञानिक और स्थायी तरीके से कियाn जाए, जिससे पशु कल्याण मजबूत हो और आमजन भी सुरक्षित महसूस करें।

More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी