24 Web News
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर है। समग्र शिक्षा के तहत एसएनए-स्पर्श 2.0 प्रणाली लागू होने से पहले राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि जून 2026 का पूरा मानदेय शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को दिया जाए। जिन कार्मिकों को सामान्यतः जून में 15 दिन का मानदेय मिलता है, उन्हें भी इस बार पूरे माह का भुगतान किया जाएगा। बाद में आगामी महीनों के भुगतान से 15 दिनों का समायोजन किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, एसएनए-स्पर्श 2.0 प्रणाली के क्रियान्वयन में समय लगने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 25 जून 2026 तक शिक्षामित्रों, अंशकालिक अनुदेशकों तथा अन्य संविदा कर्मियों का वेतन एवं मानदेय अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पहले ही शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17,000 रुपये प्रतिमाह कर चुकी है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को आर्थिक राहत मिलेगी।
— 24 Web News Desk

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला