सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
पांच साल से अधिक नौकरी तो टीईटी अनिवार्य जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने सितंबर, 2025 में टीईटी की अनिवार्यता का फैसला दिया था। इससे देशभर के लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। दावा है, कई शिक्षकों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया। फैसले में कहा था, कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों, जिनकी नौकरी पांच वर्ष से ज्यादा बची है, दो वर्ष में टीईटी पास करना अनिवार्य होगा। जिनकी नौकरी पांच वर्ष से कम है, उन्हें भी प्रोन्नति के लिए टीईटी पास करना होगा। फैसले के खिलाफ सवा दो सौ से अधिक याचिकाएं दायर हुई थीं।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला
जवां नहर हादसा: नहाने गए चार दोस्तों में एक की डूबकर मौत, दूसरे दिन बरौठा नहर में मिला शव