फर्रुखाबाद। जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा 29 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों का संचालन अगले आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और भीषण गर्मी के प्रभाव से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त पानी, हल्के कपड़े और आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखें।


More Stories
कांग्रेस ने बदले तीन राज्यों के प्रभारी, यूपी की कमान अब राजेंद्र पाल गौतम को मिली
2027 की तैयारी में जुटी बसपा, लेकिन आकाश आनंद की भूमिका पर बना सस्पेंस
यूपी में दो दिन और सताएगी लू, 29 जून से मिलेगी राहत; मानसून की दस्तक के आसार