February 16, 2026

यूपी बोर्ड में इस साल डिजिटल मूल्यांकन नहीं, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड में इस साल डिजिटल मूल्यांकन नहीं, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसे एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन उच्च स्तर पर सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र में इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, इस वर्ष 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में 53 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। प्रदेशभर में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और करीब 80 प्रतिशत केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 12,07,726 छात्राएं हैं। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में छात्राओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।