बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अनीस अहमद खां समेत कई नेता सपा में हुए शामिल
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। बसपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू ने भी सपा का दामन थामा। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में जॉइनिंग दी। इसके अलावा देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, कन्नौज से एमआईएम के प्रत्याशी डॉ. दानिश खान, पूर्व विधान परिषद सदस्य हुस्ना सिद्दीकी, पूनम पाल और पहली ड्रोन पायलट रंजना पाल भी सपा में शामिल हुए। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 15,718 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर सपा में आए हैं। उन्होंने बताया, “सपा मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे।”
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा छोड़कर नई राजनीतिक राह अपनाई
कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी बहुज समाज पार्टी में वापसी की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बसपा में अपने पुराने साथियों से संपर्क साधा, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर मायावती की प्रशंसा में बयान दिए। बसपा नेतृत्व ने उनकी वापसी को हरी झंडी नहीं दिखाई, जिसके बाद उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से भी संपर्क किया। प्रदेश की मुस्लिम राजनीति में नसीमुद्दीन का खासा प्रभाव रहा है। बसपा सरकार में उनकी अहम भूमिका और कई बड़े विभागों के प्रभार के चलते उन्हें ‘मिनी मुख्यमंत्री’ कहा जाता था। विधानसभा में वे अक्सर आजम खां पर हमलावर रहते थे ताकि मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में किया जा सके। हालांकि 2012 के बाद बसपा छोड़ते समय उन्होंने मायावती के साथ बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक कर दी थी, जिसके कारण उनके लिए बसपा का दरवाजा बंद हो गया।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू