टी20 विश्वकप 2026: सुपर-8 की जंग रोमांचक, भारत समेत 5 टीमें हुई क्वालिफाई
टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है। अब तक भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बना ली है, जबकि पांच टीमें रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब सुपर-8 के बचे तीन स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी टीमों की किस्मत उनके आखिरी मुकाबलों पर टिकी है, जबकि अमेरिका, आयरलैंड और यूएई को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच तय करेंगे कि सुपर-8 की अंतिम तस्वीर क्या होगी। आने वाले मुकाबलों में नेट रन रेट और उलटफेर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू