February 3, 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी की टूलकिट पाकर खिले प्रशिक्षार्थियों के चेहरे

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी की टूलकिट पाकर खिले प्रशिक्षार्थियों के चेहरे

एटा 28 जनवरी 2026(सू0वि0)। उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को दिनांक 28 जनवरी, 2026 बुद्धवार को प्रातः 11:30 बजे कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, परिसर, कासगंज रोड, एटा पर टूलकिट वितरण कार्यकम मान० विधायक, एटा सदर, विपिन कुमार डेविड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त द्वारा मान० विधायक जी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेट कर सम्मान किया गया एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के विषय में जानकारी प्रदान करते हुये अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार छोटे-छोटे कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर, मानदेय एवं उन्नति किस्म के टूलकिट उपलब्ध कराये जाते हैं। योजनान्तर्गत जनपद हेतु दर्जी ट्रेड के अतिरिक्त हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, बढई ट्रेड में प्रषिक्षण प्रदान कराया जाता है। विपिन कुमार डेविड विधायक, एटा सदर द्वारा प्रशिक्षार्थियों से संवाद करते हुये उनसे प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी चाही गई। प्रशिक्षार्थियों द्वारा बताया गया कि सलवार सूट कटिंग, पेटीकोट, बच्चों के फाक, ब्लाउच आदि बनाना सीख लिया है। मान० विधायक ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि प्रदेश सरकार बिना किसी धर्म जाति पांत के सभी को साथ लेकर विकास के मार्ग पर चल रही है। हर हाथ को काम, कोई भी बेरोजगार न रहे, इस सम्बन्ध में ऋण की अनेक योजनायें संचालित है। जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से सी०एम०युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत अधिकतम रू0 5.00 लाख का ऋण लेकर कोई भी उद्यम स्थापित कर सकती हैं। मा० विधायक के करकमलों से विजयलक्ष्मी, शशि कुमारी, करीना कश्यप, शालिनी, महक, निशा, ललिता, ऊषारानी, रूपारानी, अनीता, मीना रानी, गुडडी देवी, बिजलेश कुमारी, शबनम, तारावती, शायदा, पूनम, राजकुमारी, कृष्णा कश्यप, लता, रूबी, प्रियंका, पूनम कुमारी, हेमलता, शालिनी, अंजलि, मन्जू पिंकी, राखी, शाशिप्रभा के अतिरिक्त 200 से अधिक महिलाओं को दर्जी ट्रेड की टूलकिट वितरण की गयीं। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त एवं जिला उद्योग केन्द्र के राजीव कुमार, जमील अख्तर, वेदप्रकाश, वरदान शर्मा, सरिता भारद्वाज, गौरव सचान, पवन कुमार, बिजेन्द्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।