Farookhabad-राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष एवं कायमगंज की नगर कमेटी के संयुक्त तत्वाविधान में केंद्रीय बजट 2026- 27 में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत प्रदान किए जाने के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के नाम संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय फर्रुखाबाद के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में व्यापारियों ने मांगे रखी कि देश के करोड़ों व्यापारियों एवं उद्यमियों के अस्तित्व,सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े इन बिंदुओं को केंद्रीय बजट 2026- 27 में शामिल किया जाता है तो इससे न केवल व्यापार जगत को राहत मिलेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री अमित सेठ,फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, फर्रुखाबाद के महामंत्री अभय कठेरिया, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, ऋषि पाल सिसोदिया, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला नगर अध्यक्ष कायमगंज मधु गंगवार, लक्ष्मी राठौर ममता गौतम आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई