बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने अस्तित्व को मजबूत करने के लिए पंचायत और विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। मार्च से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद प्रदेश भर में रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से संगठन को सक्रिय करेंगे और मूल वोट बैंक को संगठित करेंगे। पार्टी सुप्रीमो मायावती की अंतिम मुहर के बाद यह अभियान शुरू होगा। बसपा 14 साल के वनवास के बाद हर चुनाव अकेले दम पर लड़ने की रणनीति पर है। पहले प्रचार से दूर रहने वाले आकाश आनंद को अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने बिहार में सफल रोड शो और जनसभाओं के जरिए पार्टी के वोट बैंक को मजबूत किया था।



More Stories
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई