UP में छह की माैत: जन्मदिन पर पिता की राह देखती बेटी, नाती का इंतजार करती अर्थी; मथुरा हादसे की दर्दनाक कहानी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए हुए दर्दनाक हादसे में एक पल में छह परिवारों की दुनिया उजड़ गई। नन्हीं परी को अपने पहले जन्मदिन पर पापा का इंतजार था, अंतहीन हो गया, तो नाती अपने बाबा की मौत की खबर से सुनकर उनके अंतिम दर्शन करने को निकला था मगर दादा की अर्थी उठने से पहले उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर में शनिवार तड़के पौने तीन बजे भीषण हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही डबल डेकर बस के चालक ने कुछ यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए बस को रोका। करीब 14-15 यात्री बस से उतरे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा बेकाबू कंटेनर का चालक कई यात्रियों को रौंदता हुआ और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। यात्रियों ने बताया कि कंटेनर चालक नींद में था। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

More Stories
यूपी में कब खुलेगा डॉग शेल्टर? आवारा कुत्तों पर लगाम के लिए कार्रवाई हुई तेज
मायावती ने “घूसखोर पंडित” फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, ब्राह्मण समुदाय के अपमान का लगाया आरोप
धारदार हथियार से युवक का गला रेत कर निर्मम हत्या