जनपद फर्रुखाबाद से एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ियन टोला में शनिवार को एक 38 वर्षीय युवक, सत्यवीर यादव ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह महज एक आत्महत्या नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई के प्रति अटूट प्रेम जिसके कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।मृतक सत्यवीर के परिजनों ने बताया कि परिवार पिछले कुछ महीनों से गहरे मानसिक संकट से गुजर रहा था। करीब 5 महीने पहले सत्यवीर के बड़े भाई सहवीर की वाराणसी में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। बड़े भाई के चले जाने के बाद से ही सत्यवीर बुरी तरह टूट गया था। वह अक्सर गुमसुम रहता था और उसे भाई की यादें सताती थीं। परिजनों के अनुसार, वह गहरे डिप्रेशन (अवसाद) में चला गया था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला