एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी द्वारा थाना सकरौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछकर बैरक में रहने, मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया गया। तथा उन्हें ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया।


More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला