April 30, 2026

CBSE ने OSM सिस्टम में खामी की खबरों का किया खंडन, मई के तीसरे हफ्ते में आएंगे 12वीं के नतीजे

CBSE ने OSM सिस्टम में खामी की खबरों का किया खंडन, मई के तीसरे हफ्ते में आएंगे 12वीं के नतीजे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन  (CBSE) ने 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में तकनीकी खराबी और देरी की खबरों को खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, OSM प्रणाली पूरी तरह सफल है और शिक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि छात्र मई के तीसरे सप्ताह में अपने परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। CBSE ने इस वर्ष पहली बार 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए OSM प्रणाली लागू की है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता बढ़ाना है।