यूपी में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश से मिली राहत
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदल गया और कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में तापमान घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं उरई 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। अयोध्या में रात का तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बाराबंकी और गाजियाबाद समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से बारिश का असर धीरे-धीरे कम होगा और शनिवार से तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 4 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।


More Stories
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई
कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने पर कांग्रेस का हमला, PM मोदी का नाम लेकर साधा निशाना