यूपी का बौद्ध सर्किट बना बड़ा पर्यटन केंद्र, 2025 में 81 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे
उत्तर प्रदेश का बौद्ध सर्किट देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए तेजी से प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा है। वर्ष 2025 में सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, संकिसा और कौशांबी सहित बौद्ध स्थलों पर 81.82 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिनमें 77.40 लाख घरेलू और 4.42 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। कौशांबी को इस सर्किट का उभरता हुआ प्रमुख केंद्र माना जा रहा है, जहां पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। यहां 2022 में 7.23 लाख, 2023 में 12.52 लाख, 2024 में 24.72 लाख और 2025 में 32.54 लाख पर्यटक पहुंचे। भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और बेहतर पर्यटन सुविधाओं के कारण यह क्षेत्र श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। कौशांबी में करीब 22.93 करोड़ रुपये की लागत से बुद्ध थीम पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी और विकास कार्यों से बौद्ध सर्किट न सिर्फ पर्यटन बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला