मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई
फर्रुखाबाद:- यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 % अंक हासिल कर जनपद में प्रथम एवं प्रदेश चतुर्थ स्थान प्राप्त करने बाली छात्रा कु0 अंशिका को उनके घर ग्राम गंगलउ (परमनगर) पहुंचकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने टैबलेट देकर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टी जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आज छात्रा के घर पहुंचा और प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मेधावी प्रतिभा को टैबलेट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कु0 अंशिका ने कहा कि उनके पिता एक साधारण किसान हैं, बिना किसी कोचिंग और दिखावटी तामझाम के अपनी मेहनत और एकाग्रता से ये सफलता हासिल की है, जिन लोगों ने भी मेरी इस मेहनत का सम्मान किया उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, आगे चलकर सिविल सेवा की तैयारी करने की योजना है ये टैबलेट हमारे उस मिशन का आधार बनेगा।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रत्येक छात्र – छात्रा को पूर्व की भांति ही आधुनिक शिक्षा के जोड़ने के लिए लैपटॉप दिया जाएगा।
प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आने बाले समय में हम लोग इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि सरकार बनने पर ऐसी योजना लाई जाए जिसमें गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को सरकार के सहयोग से आगे पढ़ने का मौका दिया जाए।
प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव ला सकता है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा हम सभी समाजवादी साथी-गण बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज अरविंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा राजपाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, विनय यादव, रामपाल यादव, कमल बाबू, माजिद अली, कैप्टन वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, लालू यादव, शीलू खान, अभय यादव एवं अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।


More Stories
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने पर कांग्रेस का हमला, PM मोदी का नाम लेकर साधा निशाना
यूपी का बौद्ध सर्किट बना बड़ा पर्यटन केंद्र, 2025 में 81 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे