नवाबगंज:-फर्रुखाबाद के नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में ब्लॉक के रोजगार सेवक की मौत हो गई। जियो कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सीधे डंपर के पहियों के नीचे आ गए।घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। हरदुआ गांव निवासी विपिन कुमार (33) ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। शाम को वह ब्लॉक से अपनी बाइक पर नवाबगंज बाईपास अचरा तिराहा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन कुमार उछलकर डंपर के पहियों के नीचे फंस गए। इसके बाद डंपर चालक भागने की कोशिश की। डंपर 10 मीटर तक शव को घसीटता रहा। घटना को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के पहियों में फंसे विपिन के क्षत-विक्षत शव को निकालने का प्रयास शुरू किया। इंस्पेक्टर संजय कुमार राय, एसआई जगराम और कमलेश ने पुलिसकर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को तुरंत ई-रिक्शा से नवाबगंज सीएचसी भिजवाया गया। इस दौरान नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।हादसे के बाद डंपर चालक अपनी जान बचाने के लिए थाने की तरफ दौड़ने लगा। थाना एक किलोमीटर दूर पर था। बीच रास्ते से गुजर रहे दरोगा सत्यनारायण चालक को रोककर अपनी बाइक पर बिठाया। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत सीएचसी पहुंचे। मृतक की मां मीरा देवी, पत्नी नीलम, पुत्रियां अनामिका, अनुष्का, अनन्या और पुत्र युवराज के साथ-साथ छोटे भाई बरुण कुमार शव देखकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया। एसआई सत्यनारायण ने बताया घटना के बारे में डंपर चालक ने जानकारी दी। रास्ते में उसे अपनी बाइक पर बैठाकर थाने ले आया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
ई रिक्शा की टक्कर से पूर्व फौजी की हुई मौत
आवारा सांड ने ली बुजुर्ग महिला की जान, पशुओं के आतंक से ग्रामीणों परेशान
युवक का शव मिलने पर बबाल पुलिस टीम पर पथराव मारपीट गाड़ियों में तोड़फोड़ कई पुलिस कर्मी घायल