नवाबगंज फर्रुखाबाद :- नवाबगंज में एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय पूर्व फौजी रामसिंह की मौत हो गई। सोमवार शाम दवा लेने जा रहे रामसिंह की बाइक को एक ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर के पास है। रामसिंह अपने घर से दवा लेने के लिए बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। नगला वारक के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामसिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामसिंह को तुरंत नवाबगंज के एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। रामसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी वाहन से फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
सड़क हादसे में ब्लॉक के रोजगार सेवक की मौत
आवारा सांड ने ली बुजुर्ग महिला की जान, पशुओं के आतंक से ग्रामीणों परेशान
युवक का शव मिलने पर बबाल पुलिस टीम पर पथराव मारपीट गाड़ियों में तोड़फोड़ कई पुलिस कर्मी घायल