फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए तीनों किशोर सकुशल मिल गए हैं। तीनों के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस और परिजन उन्हें घर वापस लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यम, अहम और आयुष बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि तीनों किशोर अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई जाने के उद्देश्य से घर से निकले थे। इस दौरान डर की वजह से उन्होंने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। बाद में परिजनों से फोन पर बातचीत होने पर तीनों ने सकुशल होने की जानकारी दी और घर लौटने की इच्छा जताई।
सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए।गौरव कांस्टेबल के साथ बताया जा रहा है कि तीनों किशोरों को लेकर परिजन शीघ्र ही घर पहुंचेंगे। थाना नवाबगंज पुलिस ने भी पूरे मामले में सक्रियता दिखाते हुए परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा।
तीनों किशोरों के सकुशल मिलने से परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।


More Stories
दिल्ली जा रही रोडवेज बस में कंटेनर की टक्कर, नवाबगंज के तीन युवकों की दर्दनाक मौत
2027 मिशन की तैयारी में जुटी बसपा, अमृतपुर में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का अभियान तेज
जुलाई में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत