कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। पार्टी ने अविनाश पांडे की जगह राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति को यूपी में दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही ओडिशा और हरियाणा में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी के इस फैसले को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है

More Stories
2027 की तैयारी में जुटी बसपा, लेकिन आकाश आनंद की भूमिका पर बना सस्पेंस
यूपी में दो दिन और सताएगी लू, 29 जून से मिलेगी राहत; मानसून की दस्तक के आसार
अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अलीगंज तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रही दो जेसीबी मशीनों पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 लाख रुपये का अर्थदण्ड