June 28, 2026

यूपी में दो दिन और सताएगी लू, 29 जून से मिलेगी राहत; मानसून की दस्तक के आसार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लखनऊ, अलीगढ़, बांदा, आगरा, वाराणसी समेत कई जिलों में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 जून तक लू का असर बना रहेगा। हालांकि राहत की खबर यह है कि 29 जून से मौसम में बदलाव शुरू होगा और तापमान में 8 से 9 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं 30 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है