श्रम विभाग की योजनाओं के लिए एटा में हेल्प डेस्क स्थापित, ऑनलाइन आवेदन में मिलेगी सहायता
एटा,:- 14 जुलाई 2026 श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देशों के अनुपालन में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को श्रमिकों एवं लाभार्थियों के लिए अधिक सुगम बनाने हेतु जनपद एटा में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था होने के बावजूद अनेक श्रमिकों एवं लाभार्थियों को आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर श्रमिकों एवं लाभार्थियों से आवश्यक आवेदन एवं सूचनाएं प्राप्त कर उनकी ऑनलाइन फीडिंग कराई जाएगी, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
इस कार्य के लिए हरजेन्द्र रतन (कम्प्यूटर ऑपरेटर) को नामित किया गया है। हेल्प डेस्क कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विकास भवन परिसर, एटा में संचालित होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए लाभार्थी मोबाइल नंबर 9690300132 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र श्रमिकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु हेल्प डेस्क का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन आवेदन संबंधी समस्या होने पर कार्यालय से संपर्क करें।

More Stories
कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
बिजली बिल का नया झटका! चुपचाप बढ़ा दिया लोड, जेब पर बढ़ा बोझ
लापता हुए तीनों किशोर की सकुशल घर बापसी।