जवां नहर हादसा: नहाने गए चार दोस्तों में एक की डूबकर मौत, दूसरे दिन बरौठा नहर में मिला शव
अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र स्थित नहर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना सासनी, जनपद हाथरस क्षेत्र के चार युवक नहाने के लिए नहर पर आए थे, जहां नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।मौके पर मौजूद तालिब नगर निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने साहस दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे युवक को बचाया नहीं जा सका।मृतक की पहचान रवि पुत्र श्रीपाल निवासी थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि अपने साथियों सुंदर पुत्र बनवारी लाल, गगन पुत्र लाखन सिंह और संजय पुत्र चरण सिंह के साथ नहर पर आया था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली।शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हरदुआगंज क्षेत्र की बरौठा नहर से युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला